
NTN NEWS REPORT// बिलासपुर 21 नवम्बर 2025।चौकी बेलगहना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म के गंभीर आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। प्रकरण अपराध क्रमांक 454/25 धारा 137(2), 87, 64(1) BNS तथा 04, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
आरोपी – अजय ढीमर उर्फ भगवान सिंह, पिता – गेंदराम ढीमर उम्र – 22 वर्ष निवासी – महरपुर, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)
घटना का संक्षिप्त विवरण : पीड़िता नाबालिग को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाए जाने की रिपोर्ट पर चौकी बेलगहना थाना कोटा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) द्वारा पीड़िता एवं आरोपी की तलाश के लिए सख्त निर्देश दिए गए, जिसके बाद पुलिस टीम लगातार सुराग तलाशने में जुटी रही।
लगातार पतासाजी के दौरान दिनांक 19.11.25 को बेलगहना पुलिस ने अपहृता को ग्राम महरपुर, थाना लोरमी से आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पीड़िता के बयान एवं विवेचना के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(1) BNS एवं 04, 06 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।
साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अजय ढीमर उर्फ भगवान सिंह को 21.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
अपराधी का अपराधिक रिकार्ड : जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध थाने लोरमी में लूट, मारपीट सहित कई अपराध पूर्व से दर्ज हैं।
पुलिस की सतर्कता और सहयोग : पुलिस टीम की तत्परता, लगातार खोजबीन एवं प्रभावी कार्रवाई से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।