
मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 बैल बरामद, 3 मवेशी तस्कर गिरफ्तार
NTN NEWS REPORT// मुलमुला थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक गंभीर मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 नग बैल को सुरक्षित बरामद कर नजदीकी गोठान में संरक्षण हेतु रखा गया है।
घटना की विस्तृत जानकारी
दिनांक 20.11.25 की सुबह करीब 08:00 बजे थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम जेवरा से सूचना मिली कि कुछ आरोपी लगभग 11 बैलों को पैदल हांकते हुए मारपीट कर ढाबाडीह की ओर ले जा रहे हैं। एक आरोपी मोटरसाइकिल से उनके साथ-साथ चल रहा था।
स्थानीय लोगों की तत्परता से सूचना पुलिस तक पहुंची, जिस पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में मुलमुला पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपियों से की गई पूछताछ में उन्होंने बैलों को गिधौरी तरफ ले जाकर आगे गौ-तस्करों को बेचने की जानकारी दी। बताया गया कि आगे तस्कर इन बैलों को बुचड़खानों में बेच देते हैं।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध निम्न धाराओं के तहत कार्यवाही की— धारा 4, 6 — छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 — पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. मेलाराम यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी बोरसी 2. बिरेन्द्र उर्फ नरेन्द्र कुमार यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बोरसी, थाना पामगढ़। 3. मुकेश कुमार मनहर, उम्र 24 वर्ष, निवासी खोरसी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर
पुलिस टीम का योगदान : इस सफल कार्रवाई में— उप निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला , सउनि फूलेश्वर सिदार, प्रमोद महार, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, आरक्षक मनभावन पटेल,हेमंत खरे का सराहनीय योगदान रहा।