Advertisment
Advertisment
राजनीति

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों को 500 करोड़ का लाभ

धमतरी में राज्यस्तरीय समारोह: ग्रामीण सड़कों की 2,225 करोड़ की सौगात, मखाना बोर्ड का विस्तार और विकास योजनाओं की बड़ी घोषणाएँ

NTN REPORT// रायपुर, 19 नवंबर 2025। धमतरी में आयोजित भव्य राज्यस्तरीय समारोह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 21वीं किस्त का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर से देशभर के किसानों को किस्त जारी की, जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे 500 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ा छत्तीसगढ़ का राज्यस्तरीय समारोह किसानों की विशाल उपस्थिति और ऐतिहासिक घोषणाओं के कारण विशेष रहा।

ग्रामीण सड़कों के लिए 2,225 करोड़ की मंजूरी, 780 गाँव होंगे पहली बार सड़क से जुड़े

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2,225 करोड़ रुपये की स्वीकृत परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं। इन परियोजनाओं से—

780 गाँव पहली बार पक्की सड़क से जुड़ेंगे ,  2,500 किलोमीटर से अधिक नई ग्रामीण सड़कें बनेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों का विस्तार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मजबूत करेगा और विकास की गति को कई गुना बढ़ाएगा।

छत्तीसगढ़ को मिला मखाना बोर्ड का फायदा

केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि राष्ट्रीय मखाना विकास बोर्ड में अब छत्तीसगढ़ को भी जोड़ा जाएगा।
इससे— मखाना उत्पादन , प्रसंस्करण , मूल्य संवर्धन और राष्ट्रीय बाजार तक पहुँच में किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: ‘अंतिम चरण’ में नक्सल गतिविधियाँ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के कारण नक्सलवाद पर ऐतिहासिक प्रहार हुआ है। उन्होंने कहा कि— “नक्सलवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी गई है।”

राष्ट्रीय स्तर के बड़े निर्णयों का उल्लेख

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने निम्न राष्ट्रीय उपलब्धियों को विकास का आधार बताया—अयोध्या में राम मंदिर निर्माण ,  अनुच्छेद 370 का शांतिपूर्ण हटना , महिला आरक्षण कानून , राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण निर्णय , उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संबोधन: किसानों की समृद्धि सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि PM-Kisan की किस्त जारी होने से छत्तीसगढ़ के 24,70,640 किसानों को 494 करोड़ रुपये का सीधा लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि— 2 लाख 75 हजार नए किसानों को PM-Kisan में जोड़ा गया पिछले 22 महीनों में सवा लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में अंतरित किए गए सरकार बनने के 2 हफ्तों के भीतर 13 लाख किसानों को 3,716 करोड़ बोनस दिया गया

धान खरीदी में छत्तीसगढ़ अग्रणी, 3,100 रुपये प्रति क्विंटल :  मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा— धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा जा रहा, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक खरीदी की अनुमति इस वर्ष 149 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया राज्य निर्माण के शुरुआती वर्षों में खरीदी मात्र 5 लाख मीट्रिक टन थी

कृषक उन्नति योजना का विस्तार: दलहन-तिलहन-मक्का भी शामिल :  मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषक उन्नति योजना में अब— दलहन , तिलहन , मक्का को शामिल किया गया है। यह लाभ मिलेगा— धान लेने वाले किसान यदि इन फसलों को उगाएँगे,  रेगहा, बटाई, लीज और डूबान क्षेत्र के किसानों कोसिंचाई, जैविक खेती और मिलेट मिशन में तेजी

मुख्यमंत्री ने बताया— 2015 से लंबित 115 सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,800 करोड़ की मंजूरी , जशपुर के ‘‘जशप्योर’’ ब्रांड के कोदो-कुटकी, महुआ लड्डू सहित उत्पादों की देशव्यापी लोकप्रियता

जनजातीय क्षेत्रों में रासायनिक खाद कम उपयोग होने से जैविक खेती की बड़ी संभावनाएँ

उन्होंने बताया कि GST में कटौती से कृषि मशीनरी की खरीदी में बड़ा उछाल आया है। किसानों के सम्मान और कृषि उन्नति के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम में— लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र ,  कृषि किट , विविध सहायक सामग्री ,प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीक और योजनाओं का प्रदर्शन, किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन किसानों को धन्यवाद और ग्रामीण विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!