Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में अनोखी पहल: अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर छात्रा बनी SP, लिया कई महत्वपूर्ण निर्णय

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा, 20 नवंबर 2025। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर जिले में नवाचारपूर्ण पहल की गई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बनारी की कक्षा 12वीं की छात्रा संतोषी धीवर ने एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) का कार्यभार संभालकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली का गहन अध्ययन किया।

एक दिन की SP ने लिए अहम निर्णय

SP की भूमिका निभाते हुए संतोषी धीवर ने बच्चों और युवाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए—

1. स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास स्थित पान ठेला और गुमटियों को 200 मीटर से अधिक दूरी पर संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो सके।

2. पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए संतोषी ने टू-व्हीलर वाहनों की नीलामी से जुड़े लंबित प्रकरणों को वरिष्ठ कार्यालय को अग्रेषित करने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया।

पुलिस अधिकारियों ने दी जागरूकता संबंधी जानकारी

इस अवसर पर DSP कविता ठाकुर और CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने संतोषी धीवर को तथा मौजूद बच्चों को जिले में— साइबर सुरक्षा , महिला एवं बाल सुरक्षा , यातायात जागरूकता से संबंधित पुलिस द्वारा किए जा रहे सतत कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस: बच्चों के अधिकारों का वैश्विक संदेश : अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस हर वर्ष 20 नवंबर को बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनकी आवाज़ को सशक्त करने और विश्वभर के बच्चों के बीच सहयोग एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह दिवस समुदायों और सरकारों को याद दिलाता है कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सामूहिक जिम्मेदारी है और उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है।

जांजगीर-चांपा जिले की यह पहल न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि बच्चों को नेतृत्व के अवसर देकर उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों से भी जोड़ती है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!