
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा जांजगीर एवं नैला क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 09 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया। उनके वाहनों को जप्त कर धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इन मामलों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
भीड़भाड़ क्षेत्र में विशेष कार्रवाई : नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नैला मां दुर्गा पंडाल परिसर एवं आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग की गई। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर समन शुल्क वसूला गया। नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले चालकों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। मोटर साइकिल चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई।
लगातार कार्रवाई जारी : पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
🚦यातायात पुलिस की अपील
यातायात जांजगीर पुलिस ने आम नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है –
1. शराब के नशे में वाहन न चलाएं। 2. तेज गति से वाहन न चलाएं। 3. हेलमेट पहनकर मोटर साइकिल चलाएं। 4. ट्रिपल सवारी से बचें। 5. मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं। 6. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरतें। 7. नींद या नशे की हालत में वाहन चलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।8. नाबालिगों को वाहन न चलाने दें। 9. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।