Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

विश्व रैबीज सप्ताह पर जांजगीर में निःशुल्क रैबीज टीकाकरण शिविर कल

जांजगीर-चांपा, 26 सितंबर 2025। भारत सरकार के निर्देशानुसार विश्व रैबीज सप्ताह के अवसर पर जिला पशु चिकित्सालय परिसर, पुराना बस स्टैण्ड, जांजगीर में 27 सितंबर 2025 को निःशुल्क रैबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं ने जानकारी दी कि यह शिविर प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगा। इसमें जिले के सभी पशुपालक अपने पालतू कुत्तों (डॉग) का रैबीज टीकाकरण निःशुल्क करा सकेंगे।

उन्होंने जिले के पशुपालकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अपने पालतू पशुओं का टीकाकरण कराएं और रैबीज रोग नियंत्रण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस शिविर का उद्देश्य लोगों को रैबीज जैसी घातक बीमारी से बचाव हेतु जागरूक करना और पालतू पशुओं को सुरक्षित करना है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!