
भाजपा मंडल जांजगीर नैला द्वारा “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर कार्यशाला संपन्न
NTN NEWS REPORT// जांजगीर। प्रदेश भाजपा नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल जांजगीर नैला द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” की महत्वाकांक्षी अवधारणा पर कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने कहा कि— “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना की है। यह तभी संभव होगा जब हम आत्मनिर्भर बनेंगे। हमें अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना होगा और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। आज का भारत मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प वाला देश है, जो आत्मनिर्भर बनकर विश्व में अपनी पहचान बना रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम 25 सितंबर (पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती) से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती) तक चलेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री नंदिनी राजवाड़े ने भी आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपने विचार रखे। अतिथियों का स्वागत एवं कार्यशाला की रूपरेखा भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश यादव ने प्रस्तुत की, आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री विवेक सिंह ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन राकेश रूपवानी ने किया।
कार्यशाला के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए मंडल स्तरीय टीम का गठन किया गया — संयोजक: रितेश राठौर सहसंयोजक: राकेश रूपवानी, संजीता माली, प्रदीप सोनी
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री रामेश्वर पटेल, उमा सोनी, दुलोरिन चौरसिया, प्रतिमा डहारे, रिया यादव, शिव चमन सिंह, पुष्पेंद्र निर्मलकर, गुड्डू कहरा, पंकज कहरा, सोनू यादव, सुशील सिंह, सतीश शर्मा, देव गढ़वाल, कार्तिक राम, जीवन कहरा, संतोष श्रीमोर, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, चुन्नी लाल राठौर, अजय कौशिक, कमल राठौर, रोहित कुलदीप, हरि सोनवानी, छत्रपाल विजय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।