Advertisment
भारतखेल

महिला टी -20 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला आज न्यूजीलैंड से…

खेल:- आज महिला टी 20 विश्व कप में भारत के पहले मैच की शुरवात होगी। आज  दिन में दो मैच खेले जाएंगे पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच दोपहर को खेला जाएगा वही आज भारतीय टीम भी अपने पहले मुकाबले में शाम को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत के कंधो पर है वही सीनियर स्टार खिलाड़ियों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। संभवतः अपना अंतिम टी 20 विश्व कप खेल रही कप्तान हरमनप्रीत कई बार ट्राफी के नजदीक पहुंचकर चुकने और निराशाजनक लम्हों की गवाह रही है। विदित हो की हरमनप्रीत के कप्तानी में 2020 में भारत को फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

अतीत की तरह इस बार भी भारत की टीम बहुत मजबूत दिखाई दे रही है भारत को अपने शीर्ष खिलाड़ियों हरमनप्रीत , स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिक्स,शेफाली वर्मा , और दीप्ति शर्मा से महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद है।इस समय शेफाली और मंधाना शानदार फॉर्म में चल रही है।

वही न्यूजीलैंड की टीम में भी अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जिससे टीम का दावा मजबूत है। करिश्माई कप्तान सोफी डिवाइन अनुभवी आल राउंडर सूजी बेट्स और अनुभवी तेज गेंदबाज ली ताहुहू और लेघ कासपेरेक टीम की मजबूती है। कीवी टीम भी टूर्नामेंट में चौकाने वाला प्रर्दशन कर सकती है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!