Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे रोहित यादव, (भा.प्र.से.)बनाए गए सचिव, ऊर्जा विभाग

साथ ही अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर कंपनीज़ का अतिरिक्त प्रभार

छत्तीसगढ़,रायपुर 04अक्टूबर2024// राज्य शासन एतद्वारा डॉ. रोहित यादव, भा.प्र.से. (2002) को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, ऊर्जा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर कंपनीज़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

डॉ. रोहित यादव, भा.प्र.से. द्वारा सचिव, ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर कंपनीज़ का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से पी. दयानंद, भा.प्र.से. (2006), सचिव, माननीय मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, ऊर्जा विभाग, सचिव, खनिज साधन विभाग, सचिव, जनसंपर्क विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर कंपनीज़ केवल सचिव, सचिव, ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर कंपनीज़ के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

देखिए आदेश…

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!