
शासकीय रास्ते पर अवैध निर्माण करने वाले सलीम सिद्धिकी के विरुद्ध वार्डवासियों ने की एफआईआर की मांग
वार्ड नं. 14 एवं 15 के निवासियों ने आम रास्ता बाधित हो जाने के कारण जांजगीर कलेक्टर से की शिकायत
छत्तीसगढ़/जांजगीर:- राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा जांजगीर निवासी सलीम सिद्धकी के द्वारा किये जा रहे कार्य को रोकने हेतु कार्य स्थल पर कार्य को रोकने का आदेश देते हुए सील लगाया गया था जिसे तोड़कर सलीम सिद्धिकी के द्वारा पुनः कार्य प्रारंभ करने पर वार्ड नंबर 14 एवं 15 मोहल्ला के निवासियों के द्वारा जांजगीर कलेक्टर के समक्ष आवेदन देकर कार्य को रोकने एवं एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन में मोहल्ले वासियों ने बताया ग्राम- जांजगीर बाजारपारा वार्ड नं. 14 एवं 15 कालिका होटल के सामने गली में निवासरत् सलीम सिद्धकी उर्फ राजा बाबू फर्नीचर दुकान के द्वारा शासकीय रास्ते पर अवैध रूप से मकान निर्माण कराया जा रहा था। जिसे रोके जाने हेतु पूर्व में दिनांक 17.05.2024 को वार्ड नं. 14 एवं 15 के निवासियों ने आम रास्ता बाधित हो जाने के कारण कलेक्टर जांजगीर से शिकायत की थी. उक्त शिकायत के आधार पर कलेक्टर जांजगीर के द्वारा तहसीलदार जांजगीर, नगरपालिका सी.एम.ओ. को जांच हेतु आदेशित किया था, जांच उपरांत अधिकारियों ने सलीम सिद्धकी द्वारा शासकीय आम रास्ता पर अवैध निर्माण करना पाया तब उन्होंने विधिवत् कार्यवाही करते हुये निर्माण कार्य को रोकते हुये निर्माण कार्य किये जा रहे स्थल के मेन गेट पर ताला लगाते हुये अपना सील लगा दिया।
अधिकारियों द्वारा सील लगाये जाने के बाद कुछ दिन बाद सलीम सिद्धकी द्वारा अधिकारियों द्वारा लगाये गये सील को तोड़कर पुनः मकान निर्माण का कार्य करते हुये आम रास्ता को बाधित किया जा रहा है। जिससे मोहल्ला में आक्रोश बढ़ गया है। सलीम सिद्धकी द्वारा किया गया कार्य विधि विरूद्ध है, शासकीय आदेश की अवहेलना एवं शासकीय मुद्दा से लगायी गयी सील को तोड़ देना तथा सार्वजनिक मार्ग को बाधित करते हुये शासन के आदेश के विरूद्ध पुनः निर्माण करना घोर आपराधिक कृत्य है। जिसके विरूद्ध मोहल्लेवासी तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज किये जाने की मांग करते है। सलीम सिद्धकी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही नहीं किये जाने की स्थिति में मोहल्लेवासी उग्र प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होंगे।