
छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में विश्वशांति विश्वविद्यालय का विशाल जन-जागरण अभियान, जांजगीर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
NTN NEWS REPORT// जांजगीर। सामाजिक सुधार, स्वच्छता, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विश्वशांति विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जन-जागरण अभियान के अंतर्गत आज जांजगीर के कचहरी चौक में विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार की उपस्थिति रही।
- यातायात नियमों के पालन पर दिया गया जोर : अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट पहनकर मोटर साइकिल चलाने, ट्रिपल सवारी से परहेज, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, तथा सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान में विश्वशांति विश्वविद्यालय एवं न्यूज़ एंड मीडिया कंटेंट सेल की टीम ने बताया कि संस्था द्वारा लंबे समय से जनसेवा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम देश के अनेक राज्यों में निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।

2018 से जारी राष्ट्रीय स्तर का अभियान : विश्वशांति विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2018 से निरंतर जन-जागरूकता मिशन संचालित किया जा रहा है। अब तक— 16 राज्यों में 4 लाख किलोमीटर से अधिक की यात्रा, 50 से अधिक प्रमुख शहरों, कस्बों और गाँवों का भ्रमण, स्कूल–कॉलेजों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
संचालित किए जा चुके हैं।
600 से ज्यादा जनसंपर्क सभाएँ, लाखों लोगों तक संदेश: संस्था द्वारा अब तक 600 से अधिक जनसंपर्क सभाएँ आयोजित की गईं, जिनमें लाखों लोगों को स्वच्छता, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता, सामाजिक एकता और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में पदयात्रा : संस्था ने छत्तीसगढ़ के पूरे 33 जिलों में पदयात्राएँ कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, और सामाजिक सुधार के संदेश जन-जन तक पहुँचाए।
इस दौरान 36 स्थानों पर यात्रियों और साधकों को धार्मिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक सहयोग भी प्राप्त हुआ।
संस्थापक लाल जी की प्रेरक कहानी : विश्व शांति विश्वविद्यालय के संस्थापक लाल जी वर्ष 1980 से सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी, खेती-किसानी से जुड़ा परिवार, कठिनाइयों के बीच जीवन अनुभवों ने समाजसेवा का मार्ग दिखाया। वर्ष 2001 में शुरू हुई उनकी सेवा यात्रा आज राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच चुकी है।
समाज सुधार के विविध अभियान : संस्था द्वारा कई प्रमुख विषयों पर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं— स्वच्छता अभियान , नशा मुक्ति जागरूकता, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ पर्यावरण संरक्षण (जल–जंगल–जमीन बचाओ) सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन यात्राओं के दौरान लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रेरित किया गया।
जनभागीदारी को मिला प्राथमिक महत्व
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि सामाजिक परिवर्तन तभी संभव है जब नागरिक स्वयं आगे आएँ। संस्था ने बताया कि निकट भविष्य में बड़े स्तर पर और भी व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।