Advertisment
अपराधछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

छेड़खानी धमकी से तंग आकर नाबालिक लड़की ने किया जहर सेवन,पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी भेजा गया जेल

चौकी पंतोरा पुलिस की कार्यवाही

नाबालिक बालिका को छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चौकी पंतोरा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा- 75, 78, 115(2), 351 (2), 108, 45 bns, 8 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कि गई है।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी राजा बाबु कुम्हार उम्र 24 वर्ष निवासी धतुरा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा का रहने वाला है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता को आरोपी राजा प्रजापति के द्वारा स्कूल आते जाते छेडखानी करता था पीड़िता द्वारा मना करने पर किसी को बताईगी तो जान से मार के फेंक दूंगा कहकर धमकी दिया डर के मारे पीड़िता घर में किसी को नहीं बताती थी। पुनः आरोपी द्वारा पीड़िता को तुम्हारे पिता को भी मार डालूंगा कहा था, जिसके कारण नाबालिक बालिका द्वारा डर कर आत्महत्या करने के लिए जहर पी ली थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल आरोपी को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.09.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भवानी सिंह, आर. वीरेंद्र सूर्यवंशी, पदुम कश्यप, रामगोपाल बरेठ, म.आर. ममता अनंत का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!