Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

अकलतरा रोड पर तीन गाड़ियों की टक्कर, एंबुलेंस भी शामिल — बड़ा हादसा टला

NTN NEWS REPORT//28.04.26 जांजगीर। अकलतरा रोड स्थित गट्टानी स्कूल के सामने मंगलवार को एक के पीछे एक तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक एंबुलेंस भी शामिल रही, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि टक्कर के बाद सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जांजगीर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। बीते दिन ही जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।

नागरिकों ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!