
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की धज्जियां उड़ाता छत्तीसगढ़ का यह जिला
छत्तीसगढ़/19 सितम्बर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर से छत्तीसगढ़ में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई है। जो 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा। इसमें कई तरह की अलग-अलग एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर देशभर के बीजेपी शासित राज्यों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया है।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जांजगीर चांपा जिले में भी मनाया जा रहा है परंतु यहां इस कार्यक्रम की जिस तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही है वह समझ से परे है मुख्यालय में ही जिला प्रशासन स्वच्छता से कोसों दूर दिख रहा है तो अन्य स्थानों की बात ही क्या? मुख्यालय के बड़े-बड़े अधिकारी स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में केवल सेल्फी और राज्य सरकार के सामने अपने नंबर बढ़ाने के लिए आंकड़ों में ही खेलते दिखाई दे रहे है।
जांजगीर मुख्यालय के सबसे अहम मार्ग जिसमे श्रम विभाग कार्यालय ,कृषि उपज मंडी, टीसीएल शासकीय महाविद्यालय,पुलिस लाइन, पुलिस आवासीय कालोनी,दीनदयाल आवास खोखरा , जिला जेल और ना जाने कितने ही गांव को जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग में गंदगी पसरी हुई है जिससे मुख्यालय के बड़े बड़े पदों पर आसीन बड़ी बड़ी शक्तियां लिए बैठे अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं है। यह जगह भी सफाई के लिए तरस रहा है की कोई तो आए यहा भी अपनी सेल्फी ले कम से कम इसी बहाने सफाई तो हो जायेगी।परंतु ऐसे बदबूदार जगह में सेल्फी तो बहुत दूर की कौड़ी है कोई चंद सेकेंड रुक भी नही सकता। मुख्यालय के अधिकारियों को यदि स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम को सही रूप मे मनाना है तो इन जगहों की सफाई कराए यह काम आपका नंबर बढ़ाने का काम करेगा यही सच्ची सेवा होगी जनहित में स्वच्छता अभियान में, 2 अक्टूबर स्वच्छता पखवाड़ा तक शायद कोई सुध ले।
विदित हो की खोखरा गांव की ओर जाने वाला यह मार्ग अत्यंत ही व्यस्ततम मार्गो में से एक मार्ग है इसी मार्ग में कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली आयोजित की गई थी उस समय स्वच्छता की खाना पूर्ति के बाद आज तक सफाई का कोई उचित प्रबंधन नही किया गया है।
आज इस मार्ग में एक मार्मिक दृश्य दिखाई दिया मुख्य सड़क से लगे इस कचड़े के ढेर में मवेशी मृत अवस्था में फेक दिया गया है क्या इस पर नगर पालिका नगर सरकार का ध्यान नहीं गया होगा आखिर उस मवेशी का क्या दोष जिसे सड़क से लगे कचरे के ढेर में कुत्तों अन्य जानवरों के खाने के लिए खुले मार्ग मे फेका गया है। आखिर नगर सरकार क्या चुनाव में वोट और लुभावने वायदे के लिए ही है धरातल में कोई काम आखिर क्यों नहीं ? कही यह कचरों का ढेर नगर सरकार को ही ढेर ना कर दे ? स्वच्छता पखवाड़े के कार्यक्रम को केवल सेल्फी तक सीमित ना करते हुए धरातल में काम करने की जरूरत है।