
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा विशेष यातायात चेकिंग अभियान
NTN NEWS REPORT // जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा शनिवार शाम 4 से 5 बजे तक 1 घंटे का विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करते हुए सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतने की अपील भी की गई।
🚓 अभियान की प्रमुख कार्यवाही
जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए इस विशेष अभियान में कुल 134 वाहन चालकों पर विभिन्न उल्लंघनों के लिए कार्रवाई की गई।
इनमें प्रमुख रूप से—
बिना हेलमेट वाहन चलाना , ट्रिपल सवारी , बिना सीट बेल्ट , तेज गति से ड्राइविंग , वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग , शराब पीकर वाहन चलाना, अन्य MV Act के उल्लंघन शामिल रहे। पुलिस ने शराबी वाहन चालकों के 3 वाहन जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 185 MV Act के तहत कार्रवाई की है।
🚨 पुलिस का नेतृत्व एवं सतत कार्रवाई
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों, हाइवे एवं अन्य राजमार्गों पर नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग की जा रही है।
📢 जांजगीर पुलिस की अपील
बिना हेलमेट वाहन न चलाएं , तीन सवारी से बचें , शराब पीकर गाड़ी न चलाएं , ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें , तेज गति से वाहन न चलाएं , मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं , यातायात नियमों का पालन करें – सुरक्षित रहें, सुरक्षित यात्रा करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।