Advertisment
Advertisment
भारत

श्रेयस अय्यर को विराट कोहली से पंगा पड़ा भारी, आईपीएल से हो सकते हैं बाहर, रह जाएगा अफसोस

NTN NEWS REPORT// Shreyas iyer heatted exchange with Virat Kohli in last IPL Match : विराट कोहली से जिस खिलाड़ी ने भी पंगा लिया है इतिहास गवाह है उसे बहुत महंगा पड़ा है. ये खिलाड़ी कोई बात नहीं भूलता है इसका नमूना एक बार फिर से दिखा. पिछले मैच में श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली के जीत पर जश्न मनाने को लेकर ऐतराज जताया था और उनसे उलझे थे. अब क्वालिफायर में पंजाब किंग्स को रौंदकर उन्होंने अपना बदला पूरा किया है. इस हार की वजह से टीम आईपीएल से बाहर भी हो सकती है क्योंकि उसे फाइनल में जाने के लिए गुजरात या मुंबई की मजबूत टीम से खेलना होगा।

फाइल फोटो

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में लीग स्टेज में धमाकेदार खेल दिखाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में जगह पक्की की. एकतरफा मुकाबले में विराट कोहली की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को रौंद कर रख दिया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा की घातक गेंदबाजी के आगे 14.1 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ही ढेर हो गई. 10 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर आरसीबी ने धमाकेदार जीत दर्ज की. पिछली बार जब आईपीएल के लीग स्टेज में दोनों टीमें खेली थी तो जीत के बाद विराट कोहली के सेलिब्रेशन पर श्रेयस अय्यर ने ऐतराज जताया था और उनके साथ उलझे भी थे. अब अगले ही मुकाबले में हराकर इस धुरंधर ने बदला ले लिया. इस हार के बाद पंजाब पर अब आईपीएल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच इस टूर्नामेंट में टक्कर जोरदार हुई है. लीग स्टेज में दोनों के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ था. पहले मैच में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी और फिर इस हार का बदला चुकता करते हुए विराट की टीम 7 विकेट से जीत हासिल की थी. अब क्वालिफायर 1 में दोनों फिर आमने सामने थे जहां आरसीबी ने बाजी मारी और पंजाब को एकतरफा मुकाबले में हराते हुए फाइनल का टिकट पक्का किया।

विराट से पंगा पड़ा श्रेयस को महंगा : 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच मुकाबला खेला गया था. 6 विकेट पर टीम महज 157 रन ही बना पाई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए आसीबी ने 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल किया. इस मुकाबले में जितेश शर्मा ने विनिंग शॉट लगाया था. जीत दर्ज करने के बाद जब विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर की तरफ देखते हुए जश्न मनाया तो वो उनसे उलझ गए. यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था. अब उस बात का बदला विराट कोहली ने इस मैच में लिया है।

आईपीएल से बाहर हो सकती है श्रेयस और उनकी टीम : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के खिलाफ पंजाब किंग्स को मिली हार उसके लिए बड़ा झटका है. इस मुकाबले को हारने के बाद अब श्रेयस अय्यर और उनकी टीम को एक और मैच खेलना होगा. मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर में जो जीतेगा उसके साथ क्वालिफायर 2 में पंजाब की टीम खेलेगी. अगर यहां श्रेयस अय्यर को हार मिलती है तो उनके आईपीएल जीतने का सपना टूट जाएगा और उनकी टीम बाहर हो जाएगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!