Advertisment
Advertisment
भारत

10.00 बजे शुरू होकर 10.01 बजे खत्म… ऐसे कैसे बुक होगा तत्काल टिकट? यूजर की शिकायत पर IRCTC ने दिया जवाब

IRCTC Tatkal Ticket Booking: सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्रेन में तत्काल बुकिंग को लेकर शिकायत करते हुए कहा कि हाई-स्पीड इंटरनेट के बावजूद भी कंफर्म टिकट नहीं मिलता है।

NTN NEWS REPORT// IRCTC Tatkal Ticket Booking:  ट्रेन से सफर किया है तो आपको पता ही होगा कि तत्काल टिकट बुकिंग कराना किसी जंग से कम नहीं है. खासकर बिजी रूट्स और फेस्टिव सीजन में तो ये और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही दावा सोशल मीडिया पर एक यूजर का है, जिसने X पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया कि 10 बजे शुरू होने वाले तत्काल बुकिंग की सभी टिकट 10.04 तक वेटिंग में चली जाती है. उन्होंने बताया कि हाई-स्पीड इंटरनेट के बावजूद उन्हें तत्काल बुकिंग नहीं मिली है. IRCTC ने भी इसे लेकर अपना जवाब दिया है।

सोर्स सोशल मीडिया

क्या है पूरा मामला?  सोनू निगम सिंह नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, तत्काल टिकट बुकिंग की हकीकत: दो स्क्रीनशॉट, बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है, गरीब रथ में तत्काल कोटे के तहत 240 सीटें थीं. 10.01 बजे – “बुकिंग शुरू नहीं हुई” पॉप-अप दिखाई देता है. फिर ऐप क्रैश हो जाता है और बफरिंग शुरू हो जाती है. 10.04 बजे – ऐप जवाब देता है. अब यह प्रतीक्षा सूची 41 के रूप में स्थिति दिखाता है. हाई स्पीड इंटरनेट के साथ भी, तत्काल टिकट बुक करना लगभग असंभव है. कोई अंदाजा नहीं कि एजेंट कैसे पुष्टि करते हैं कि वे इसे पूरा कर देंगे. यह कैसे होता है यह एक रहस्य बना हुआ है।

सोर्स सोशल मीडिया

IRCTC ने का आया ये जवाब :  यूजर की शिकायत पर IRCTC ने भी रिस्पॉन्स दिया है. IRCTC ने कहा कि पीक बुकिंग के समय खासकर तत्काल बुकिंग के समय यूजर्स की भारी मांग के कारण सीट तेजी से भऱ जाते हैं. कई सारे यूजर एक साथ बुकिंग कर रहे हैं, ऐसे में आपकी बुकिंग में थोड़ा एक्स्ट्रा समय लग सकता है. IRCTC ने कहा कि हम अपने सभी यूजर्स को बेहतर सुविधा और बुकिंग एक्सपीरिएंस के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

कब शुरू होती है तत्काल बुकिंग : सबसे पहले ये जान लीजिए कि IRCTC की साइट से आप तत्काल टिकट बुकिंग कब करा सकते हैं. नियमों के मुताबिक हर दिन AC कैटेगरी की ट्रेनों के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है, वहीं, ट्रेनों के स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग हर सुबह 11 बजे से शुरू होती है।

कब करना चाहिए लॉगिन : आपको बता दें कि एसी या स्लीपर की बुकिंग के लिए आपको तय समय से 3-5 मिनट पहले लॉगिन कर लेना चाहिए. ऐसा करके आपके बिल्कुल सही समय पर बिना किसी झंझट के लॉगिन करने की संभावना बढ़ जाती है. इसके साथ ही आपको ये ध्यान में रखना चाहिए कि तत्काल की बुकिंग के लिए आपको कभी 10-15 मिनट पहले लॉगिन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने पर तत्काल विंडो खुलते समय आपका लॉगिन सेशन एक्सपायर हो जाएगा।

मास्टर लिस्ट भी कर लें तैयार : तत्काल बुकिंग करने से पहले आपको IRCTC की ऑफिशियल साइट पर जाकर मास्टर लिस्ट भी बना लेना चाहिए. ऐसा करके तत्काल बुकिंग के समय आप पैसेंजर की डीटेल्स भरने से बच जाएंगे और आपका टिकट भरने का समय भी कम हो जाएगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!