Advertisment
छत्तीसगढ़अपराधजांजगीर-चांपा

शादी का झांसा देकर किया बलात्कार,आरोपी को भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़/जांजगीर 15.09.24 :- शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को थाना पामगढ़ पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी – विकाश भारद्वाज उम्र 28 वर्ष निवासी बोरसी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है।आरोपी के विरूद्ध धारा 376(2) (n), 294, 506, 323 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता का आरोपी विकाश भारद्वाज से जान पहचान होने से दोनो एक दूसरे से फोन से बात चीत करते थे। इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण किया और शादी करने के लिए टालमटोल करते हुए पीड़िता को अश्लिल गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 350/2024 धारा 376 (2) (n), 294, 506, 323 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए  विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी विकाश भारद्वाज निवासी बोरसी थाना पामगढ़ को घेराबंदी कर पकड़ा जिसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने से दिनांक विधिवत गिरफ्तार कर 15.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू, आर. रज्जू रात्रे, टिकेश्वर राठौर, मुकेश कमलेश एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!