Advertisment
राजनीति

ममता-अखिलेश की मुलाकात से गरमाई सियासत, चुनावी धांधली और हिंसा को लेकर BJP पर साधा निशाना

कोलकाता में हुई अहम मुलाकात, विपक्षी एकजुटता का दिया संदेश

NTN NEWS REPORT// पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति लगातार गर्म बनी हुई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कोलकाता पहुंचकर टीएसमी प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए।

फाइल फोटो

अखिलेश यादव ने दावा किया कि ममता बनर्जी चुनाव नहीं हारीं, बल्कि उन्हें हराया गया है। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए काउंटिंग सेंटर के CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की।

“काउंटिंग का CCTV फुटेज दिखाया जाए” – अखिलेश यादव

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही लाइव दिखाई जा सकती है, तो चुनावी मतगणना की प्रक्रिया क्यों नहीं दिखाई जा सकती। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को मतगणना केंद्रों के CCTV फुटेज सार्वजनिक करने चाहिए ताकि लोकतंत्र में लोगों का भरोसा बना रहे।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार जनता को फुटेज नहीं दिखाना चाहती तो कम से कम मीडिया और विपक्षी दलों को दिखाया जाए।

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर गृह मंत्री को घेरा

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने BJP विधायक शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए देश के गृह मंत्री जवाब दें कि आखिर चुनाव के बाद हिंसा क्यों बढ़ी और शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या कैसे हुई।

“लोकतंत्र खतरे में है, विपक्ष को एकजुट होना होगा”

अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों से BJP के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी दलों को साथ आना होगा। उनके मुताबिक INDIA गठबंधन जनता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए काम करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कई स्तरों पर धांधली हुई और BJP ने चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया।

अभिषेक बनर्जी भी रहे मौजूद

अखिलेश यादव ने बताया कि उनकी मुलाकात के दौरान अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को चुनावी धांधली के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि BJP, चुनाव आयोग और अन्य संस्थाओं ने मिलकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो रणनीति अपनाई गई थी, उसी मॉडल को पश्चिम बंगाल में लागू किया गया।

बंगाल चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक तनाव

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद राज्य में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विपक्ष जहां चुनावी धांधली का आरोप लगा रहा है, वहीं BJP इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर रही है। ऐसे में ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की यह मुलाकात आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!