Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

बिना नंबर प्लेट व मोडिफाइड सायलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, ‘पटाखा साउंड’ बुलेट्स के खिलाफ सख्त अभियान, 24 बाइक पर कार्यवाही

NTN NEWS REPORT// बिलासपुर। जिले में ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज पैदा करने वालों के विरुद्ध जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान विशेष रूप से दोपहिया वाहनों, खासकर बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर कड़ी निगरानी रखी गई।

जांच के दौरान सामने आई गंभीर लापरवाही : अभियान के दौरान यह पाया गया कि कई युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर अत्यधिक तेज व पटाखे जैसी आवाज उत्पन्न कर रहे थे। वहीं, कई वाहन बिना नंबर प्लेट के सार्वजनिक मार्गों पर दौड़ते पाए गए। इससे आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

थाना-वार की गई कार्यवाही : पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में निम्नानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई—
सिविल लाईन थाना क्षेत्र: 10 बुलेट मोटरसाइकिल
सरकण्डा थाना क्षेत्र: 07 बुलेट मोटरसाइकिल
तारबहार थाना क्षेत्र: 02 बुलेट मोटरसाइकिल
सकरी थाना क्षेत्र: 01 बुलेट मोटरसाइकिल
तोरवा थाना क्षेत्र: 02 बुलेट मोटरसाइकिल
कोतवाली थाना क्षेत्र: 02 बुलेट मोटरसाइकिल
इस प्रकार पूरे बिलासपुर जिले में कुल 24 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही की गई।

जप्ती व वैधानिक कार्रवाई : कार्यवाही के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया, वहीं मोडिफाइड सायलेंसर लगी मोटरसाइकिलों के सायलेंसर भी जब्त किए गए। संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध बीएनएसएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस की अपील : बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, मोडिफाइड सायलेंसर लगाना एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाना दंडनीय अपराध है। भविष्य में भी इस प्रकार के उल्लंघनों पर जिलेभर में निरंतर एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!