Advertisment
छत्तीसगढ़अपराधजांजगीर-चांपा

अवैध रूप से पिस्टल लेकर घूमते व्यक्ति को पकड़ पुलिस ने भेजा जेल

जांजगीर थाना की घटना

छत्तीसगढ़/जांजगीर :- अवैध रूप से पिस्टल लेकर घुमते हुए आरोपी को थाना जांजगीर पुलिस के  द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल, मैगजिन एवं 15 नग राउण्ड बरामद किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कर कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.09.2024 को थाना जांजगीर पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि एक ब्यक्ति कृष्णा बीकानेर स्वीट्स के पास अवैध रूप से पिस्टल रखा है कि सूचना पर विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में तत्काल रेड कार्यवाही कर घेराबंदी कर आरोपी करम सिंह पिता शेर सिंह निवासी रामनगर दारू भट्टी के सामने चौकी मानिकपुर थाना कोरबा को पकड़ा जिसके कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन एवं 15 नग राउण्ड बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 750/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 23.09.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गिरीश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!