Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर ने 21 प्रबुद्ध विप्र महिलाओं का किया सम्मान

तिवारी निवास में आयोजित गरिमामयी समारोह में शॉल, श्रीफल व तुलसी पौधा भेंटकर किया गया अभिनंदन

NTN NEWS REPORT// जांजगीर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर द्वारा तिवारी निवास में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ सदस्य वीणा शर्मा, जयंती दुबे एवं प्रिंस चंद्रमौली शर्मा के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 21 प्रबुद्ध विप्र महिलाओं को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो, पुष्पगुच्छ एवं तुलसी का पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए वीणा शर्मा ने कहा कि समाज की प्रबुद्ध महिलाएं न केवल स्वयं सशक्त हैं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रगति की दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जो अपने ज्ञान, कर्म और समर्पण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

जयंती दुबे ने मंच द्वारा विगत 13 वर्षों से आयोजित किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा प्रतिवर्ष उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 20 अप्रैल को अग्रसेन भवन, नैला में उपनयन संस्कार आयोजित किया जाएगा। पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और इच्छुक विप्रजन समिति के सदस्यों से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।प्रिंस चंद्रमौली शर्मा ने मंच की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षित और सशक्त महिला ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला होती है। अनुराधा शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का भारत केवल महिला कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में अग्रसर है।

कार्यक्रम में गीता मिश्रा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। नीरा शर्मा ने फाग गीत एवं महिला सशक्तिकरण पर प्रेरक गीत से उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया। मंच संचालन जूही गौरहा ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्णिमा शर्मा ने किया।

इस अवसर पर जिन 21 प्रबुद्ध महिलाओं को सम्मानित किया गया, उनमें सुशीला तिवारी, गिरजा पाण्डेय, चंद्रिका देवी पाण्डेय, गीता देवी पाण्डेय, राजकुमारी मिश्रा, अंबिका पाण्डेय, बिंदु देवी पाण्डेय, उर्वशी तिवारी, शशि शर्मा, सावित्री शर्मा, सत्यभामा दीवान, चमेली देवी शुक्ला, मदालसा गौरहा, विमला तिवारी, राधिका तिवारी, रमा द्विवेदी, रमा शुक्ला, कुसुमलता शर्मा, निर्मला शर्मा, कावेरी तिवारी एवं कृष्णा तिवारी शामिल रहीं।डॉ. मीनाक्षी शर्मा द्वारा सभी विप्र महिलाओं को तुलसी का पौधा भेंट किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वीणा शर्मा, नीरा शर्मा, जयश्री शर्मा, सीता पाण्डेय, नीलू पाण्डेय, जयंती दुबे, गीता मिश्रा, आशा दुबे, अलका शर्मा, निशा मिश्रा, अनिता मिश्रा, नीलू शर्मा, पूर्णिमा शर्मा, किरण पाण्डेय, अनुराधा शुक्ला, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, किरण शुक्ला, प्रियंवदा पाण्डेय, विद्योत्तमा गौरहा, प्राची पाण्डेय, शालिनी शर्मा एवं जूही गौरहा का विशेष योगदान रहा।

समारोह में आभा दीवान, स्वाति शर्मा, मंजुला पाण्डेय, प्रेरणा शर्मा एवं श्रद्धा शर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!