Advertisment
Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुरस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

कांग्रेस और INDI गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों पर नकारात्मक रुख उजागर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को बताया मातृशक्ति के सम्मान और भागीदारी का विरोध

NTN NEWS REPORT//रायपुर, 17 अप्रैल 2026।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक के विरोध को लेकर कांग्रेस और INDI गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह विरोध केवल एक विधेयक का विरोध नहीं है, बल्कि देश की मातृशक्ति के अधिकारों, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को नकारने का प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रुख उन करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं और विश्वास पर सीधा आघात है, जिन्होंने अपने सशक्त भविष्य का सपना देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के सशक्तीकरण की बात करने वाले दल जब उन्हें वास्तविक अधिकार देने की बात आती है, तो विरोध की राजनीति पर उतर आते हैं।

फाइल फोटो

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को शासन और निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। महिलाओं को समान अवसर, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और मजबूत पहचान दिलाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे समय में इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कांग्रेस और INDI गठबंधन की संकीर्ण मानसिकता और दोहरे मापदंड को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि देश की माताएँ और बहनें पूरी सजगता के साथ राजनीतिक दलों के इस रवैये को देख और समझ रही हैं। नारी सशक्तीकरण के मुद्दे पर राजनीति करने वालों को देश की महिलाएं समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नारी सशक्तीकरण की यात्रा अब रुकने वाली नहीं है। महिलाओं को उनका अधिकार, सम्मान और निर्णय प्रक्रिया में उचित भागीदारी दिलाना सरकार का संकल्प है और इसे हर परिस्थिति में पूरा किया जाएगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!