Advertisment
Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर होगी भर्ती, 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित परीक्षा

स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की, ई-संवर्ग के 795 और टी-संवर्ग के 1497 पदों पर नियुक्ति होगी

NTN NEWS REPORT// रायपुर, 16 अप्रैल 2026।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विभाग के अंतर्गत कुल 5000 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से प्रथम चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है।

जारी जानकारी के अनुसार 2292 पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नियम एवं अन्य पात्रता संबंधी शर्तें विस्तृत विज्ञापन में उल्लेखित रहेंगी।

फाइल फोटो

लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ तथा स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा। साथ ही भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी व्यापम द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्याख्याता और शिक्षक के अन्य पदों पर भर्ती के लिए भी पृथक विज्ञापन शीघ्र जारी किए जाएंगे।

प्रदेश के शिक्षित युवाओं के लिए यह भर्ती प्रक्रिया एक बड़ा अवसर मानी जा रही है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!