Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर में प्रमुख जन-गोष्ठी, देशभक्ति के माहौल में गूंजा ऑडिटोरियम

NTN NEWS REPORT// जांजगीर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना वर्ष 1925 से 2025 तक के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर स्थित ऑडिटोरियम में प्रमुख जन-गोष्ठी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, स्वयंसेवक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरा ऑडिटोरियम खचाखच भरा हुआ था और वातावरण देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत नजर आया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत संघचालक डॉ. टोप लाल वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने समग्र एवं प्रेरणादायी उद्बोधन में संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका तथा समाज जीवन में अनुशासन, सेवा और समर्पण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही समाज को एकजुट रखती है और राष्ट्रसेवा प्रत्येक नागरिक का सर्वोच्च कर्तव्य है।वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उनके विचारों ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण ने सभी को भावविभोर कर दिया। वक्ताओं के उद्बोधन से कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों में नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।आयोजन के अंत में आगंतुकों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बताया। सुव्यवस्थित संचालन और व्यापक सहभागिता के साथ यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!