Advertisment
Advertisment
रायपुरस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

छत्तीसगढ़ शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सहित कई कलेक्टरों के तबादले

NTN REPORT//नवा रायपुर, 16 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदस्थापना एवं कार्यभार में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। यह आदेश भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की अनुमति के पश्चात जारी किया गया है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार भोसकर विलास संदीपन, भा.प्र.से. (2011), कलेक्टर जिला-सरगुजा को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत उक्त पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

इसी क्रम में रणवीर शर्मा, भा.प्र.से. (2012), कलेक्टर जिला-बेमेतरा को अस्थायी रूप से प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। रणवीर शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने पर संजीव कुमार झा, भा.प्र.से. (2011), संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को केवल अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। साथ ही प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का पद भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं—

  • अजीत वसंत, भा.प्र.से. (2013), कलेक्टर जिला-कोरबा को अस्थायी रूप से कलेक्टर जिला-सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • कुणाल दुदावत, भा.प्र.से. (2017), कलेक्टर जिला-दंतेवाड़ा को अस्थायी रूप से कलेक्टर जिला-कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • देवेश कुमार ध्रुव, भा.प्र.से. (2018), कलेक्टर जिला-सुकमा को अस्थायी रूप से कलेक्टर जिला-दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • प्रतिष्ठा ममगाईं, भा.प्र.से. (2018), कलेक्टर जिला-नारायणपुर को अस्थायी रूप से कलेक्टर जिला-बेमेतरा के पद पर पदस्थ किया गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा तथा आगामी आदेश तक लागू रहेगा। शासन के इस प्रशासनिक निर्णय को निर्वाचन एवं स्वास्थ्य सेवाओं सहित जिलों के प्रशासनिक संचालन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देखिए आदेश…

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!