
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के सीईओ और नगर निगम आयुक्त बदले
NTN REPORT// छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (राज्य प्रशासनिक सेवा/राजपत्रित) के 19 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/414/2026-GAD-4 के अनुसार अधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश…
इस फेरबदल में जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ), नगर पालिक निगम आयुक्तों, अपर कलेक्टरों तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के पदों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जांजगीर-चांपा में नया सीईओ
इस प्रशासनिक फेरबदल में जांजगीर-चांपा जिला पंचायत को नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिला है। विनय कुमार पोयाम को जिला पंचायत जांजगीर-चांपा का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान सीईओ गोकुल राम रावटे का स्थानांतरण जिला पंचायत मुंगेली कर दिया गया है।
राज्य शासन का यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा तथा सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक कार्यभार ग्रहण करना होगा।

