
NTN REPORT// नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का व्यापक तबादला आदेश जारी किया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी इस आदेश के तहत कुल 64 निरीक्षकों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर विभिन्न जिलों एवं पुलिस इकाइयों में अगले आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, सबसे अधिक बदलाव बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जैसे बस्तर संभाग के जिलों में किए गए हैं। इन जिलों से कई निरीक्षकों को प्रदेश के अन्य जिलों एवं रायपुर नगर, रायपुर ग्रामीण जैसी महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, धमतरी, महासमुंद, सरगुजा, कोरिया, कबीरधाम, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर सहित अनेक जिलों में भी निरीक्षक स्तर पर नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इससे प्रदेश के विभिन्न पुलिस जिलों में प्रशासनिक संतुलन और कार्य क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देखिए जारी आदेश…


