Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

जांजगीर में टला बड़ा हादसा : पुराना हॉस्पिटल के पास सूखा पेड़ गिरा, लोग बाल-बाल बचे

NTN NEWS REPORT// जांजगीर। पुराना हॉस्पिटल जांजगीर के सामने यादव कॉम्पलेक्स के पास आज बड़ा हादसा टल गया। यहां सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ अचानक टूटकर रोड पर गिर पड़ा। घटना के समय सड़क से लोग और वाहन गुजर रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

पेड़ का भारी हिस्सा गिरने से रोड कुछ समय के लिए बाधित हो गया और आवाजाही प्रभावित रही। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर सड़क से पेड़ का हिस्सा हटाने का प्रयास किया।

राहगीरों ने बताया कि पेड़ पूरी तरह सूख चुका था और काफी समय से गिरने की स्थिति में था। लोगों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक पेड़ों की पहचान कर शीघ्र हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यह घटना प्रशासन और नगर पालिका के लिए चेतावनी है कि समय रहते सूखे और जर्जर पेड़ों को काटकर हादसों से बचाव किया जाए।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!