
NTN REPORT// रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने जनपद पंचायतों में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस संबंध में आदिम जाति विकास विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
आदिम जाति विकास विभाग की अवर सचिव कुसुम कुजूर द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
33 जिलों में हुआ प्रशासनिक बदलाव
जारी आदेश के तहत प्रदेश के 33 जिलों में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस बदलाव का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विभागीय कार्यों में तेजी लाना बताया जा रहा है।

नए पदस्थापना स्थल पर 15 दिनों में देना होगा प्रतिवेदन
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर 15 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही संबंधित विभागों को भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी
जनपद पंचायत स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की भूमिका ग्रामीण विकास योजनाओं, पंचायत कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम होती है। ऐसे में इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।