Advertisment
छत्तीसगढ़अपराधजांजगीर-चांपा

अपहृत नाबालिक बालिका को आरोपी के कब्जे से कानपुर उत्तर प्रदेश से किया गया बरामद

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले  आरोपी को थाना बलौदा पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/जांजगीर 28 सितम्बर :- नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले  आरोपी को थाना बलौदा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अपहृत नाबालिक बालिका को आरोपी के कब्जे से कानपुर उत्तर प्रदेश से किया बरामद किया गया है।

आरोपी के विरूध्द धारा 363,366,376 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बलौदा क्षेत्र का नाबालिक बालिका दिनाक 02.06.2024 के सुबह करीबन 06ः00 बजे घर से बिना बताये कही चली गई थी, जिसको आस पास पता किया पता नहीं चला की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप0क्र0 217/24 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

अपहृत बालिका की कानपुर UP तरफ में होने की सूचना पर  विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में पुलिस टीम कानपुर UP. रवाना किया गया था। जहां दिनांक 26.09.2024 को अपहृत बालिका को आरोपी राजेन्द्र बर्मन निवासी बलौदा के कब्जे से बरामद कर थाना बलौदा लाया गया तथा पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी गई।

प्रकरण के आरोपी राजेन्द्र बर्मन उम्र 21 वर्ष निवासी बाजारपारा बलौदा, थाना बलौदा जिला जांजगीर- चांपा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर, जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त मो0सा0 प्लेटिना को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार दिनांक 28.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आर. प्रहलाद निर्मलकर, डोलकुमार धीरहे, मेलिया आर. ज्योति प्रभा अनंत का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!