Advertisment
Advertisment
अन्य खबरें

हंसिका और सोहेल की शादी टूटी, एक्ट्रेस ने नहीं किया एलिमनी और स्त्रीधन का दावा

NTN NEWS REPORT// फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया  की शादी अब आधिकारिक तौर पर टूट गई है। दोनों के तलाक की खबर सामने आते ही हंसिका के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

शादी के बाद कुछ ही समय साथ रहे

फाइल फोटो

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट में सुनवाई के दौरान सोहेल की ओर से पेश हुए वकील अदनान शेख ने बताया कि शादी के बाद दोनों कुछ दिनों तक साथ रहे थे। हालांकि, बाद में आपसी मतभेद बढ़ने लगे और रिश्ते में दूरियां आ गईं। परिस्थितियां ऐसी बनीं कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया।

एलिमनी और स्त्रीधन का नहीं किया दावा

सबसे खास बात यह रही कि तलाक की प्रक्रिया के दौरान हंसिका ने अपने स्त्रीधन या एलिमनी अमाउंट के लिए किसी प्रकार का दावा नहीं किया। सूत्रों के अनुसार, एक्ट्रेस ने बिना किसी आर्थिक मांग के ही इस रिश्ते को खत्म करने का निर्णय लिया।

आपसी सहमति से हुआ तलाक

मामला आपसी सहमति से निपटाया गया है। कोर्ट में दोनों पक्षों की ओर से सहमति जताए जाने के बाद तलाक की प्रक्रिया पूरी की गई। फिलहाल दोनों ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है।

फैंस को लगा झटका

हंसिका और सोहेल की शादी काफी चर्चित रही थी और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती थीं। ऐसे में अचानक तलाक की खबर से फैंस हैरान हैं। सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस को हिम्मत और नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फिलहाल, दोनों अपने-अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और निजी जीवन को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!