
नववर्ष की पहली बड़ी कार्रवाई: शिवरीनारायण पुलिस ने गांजा तस्करी पर कसा शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार
NTN REPORT जांजगीर–चांपा /01 जनवरी 2026। नववर्ष 2026 की शुरुआत में ही जांजगीर–चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने गांजा बिक्री हेतु परिवहन कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा, नगद राशि एवं मोटर सायकल जब्त की है।
अवैध गांजा परिवहन करते 2 आरोपी धराए
दिनांक 31.12.2025 को नववर्ष के मद्देनज़र शिवरीनारायण पुल चौक मेन रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में पिठ्ठू बैग के माध्यम से अवैध गांजा लेकर शिवरीनारायण की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गई।
2 किलो 20 ग्राम गांजा सहित नकद व वाहन जब्त
पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर मोटर सायकल HF डिलक्स को रोका। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से
- 2 किलो 20 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹18,000),
- नकद राशि ₹7,100,
- परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल (जुमला कीमत लगभग ₹70,100) बरामद की गई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- रघुनंदन कश्यप, पिता हीरामणी कश्यप, उम्र 40 वर्ष
- संजय कुमार रोहिदास, पिता गणेश राम, उम्र 22 वर्ष
(दोनों निवासी – सलखन, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर–चांपा)