Advertisment
Advertisment
खेलस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

प्रथम फर्स्ट फाइव सीनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता : पुरुष वर्ग में जांजगीर, महिला वर्ग में दुर्ग को मिली खिताबी जीत

NTN NEWS REPORT// नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में जांजगीर में 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित प्रथम फर्स्ट फाइव सीनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग जांजगीर का दबदबा बरकरार रहा, जबकि महिला वर्ग में दुर्ग ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में दुर्ग उपविजेता रही, वहीं महिला वर्ग में जांजगीर-चांपा उपविजेता रही। प्रतियोगिता में कुल 280 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर्स और ऑफिशियल सहित 356 लोगों ने हिस्सा लिया।

उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ जांजगीर चाम्पा विधायक ने किया ब्यास कश्यप ने किया था। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रमेश पैगवार, दिनेश शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विवेक सिसोदिया, नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा, प्रदेश महासचिव राजेश राठौर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ को खेल जगत में नई पहचान मिलेगी। आयोजन में बालक वर्ग की 16 और बालिका वर्ग की 12 टीमों ने भाग लिया।

वही समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ से नेशनल स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ की टीम बनेगी, जो संतुलित और मजबूत होगी तथा देश में प्रदेश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कलेक्टर ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर दो बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं खिलाड़ी सोनम शर्मा का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत गोकुल रावटे, जिला खेल अधिकारी एवं एसडीएम सुब्रत प्रधान, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव मनोज पांडेय, रोशन केशरवानी, खेल विभाग से एसएस बघेल मंचस्थ रहे। मंच का संचालन दीपक कुमार यादव ने किया।

ऑफिशियल और रेफरी का योगदान सराहा गया : महाराष्ट्र से एनएफआई मेंबर पवन पटले, रितेश जी, टेक्निकल कमेटी चेयरमैन प्रशांत जेको, अशोक साहू (जांजगीर), प्रीतम गढ़वाल, मंदाकिनी श्रीवास, ऋषि (राजनांदगांव), भोजराज (राजनांदगांव), अनिल सिंह (तिल्दा), योगेश साहू (बिलासपुर), राजेश प्रताप सिंह (सरगुजा), अमित तिवारी (भाटापारा), लोकेन्द्र साहू (भिलाई), अनूप यदु(रायपुर) सहित अन्य ऑफिशियल एवं रेफरी प्रतियोगिता संचालन में शामिल रहे।

🏆 विजेता–उपविजेता तालिका

पुरुष वर्ग (Boys)
• विजेता : जांजगीर-चांपा
• उपविजेता : दुर्ग
• संयुक्त तृतीय स्थान : बेमेतरा एवं जशपुर

महिला वर्ग (Girls)
• विजेता : दुर्ग
• उपविजेता : जांजगीर-चांपा
• संयुक्त तृतीय स्थान : कोरबा एवं रायपुर

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!