Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

सड़कों पर घूम रहे मवेशियों व लोगो की सुरक्षा सुनिश्चित करने जिला और पुलिस प्रशासन उतरा सड़कों पर…

NTN NEWS REPORT// जांजगीर चांपा ब्रेकिंग..जिला जांजगीर चाम्पा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय मवेशियों की सड़क दुर्घटना मे हुई मौतों को देखते हुए रात को पूरे अमले के साथ निकले और न केवल उनको रेडियम कलर लगाए बल्कि उनको सड़क से हटाया भी।

जान्जगीर-चांपा में मवेशियों के प्रति लापरवाही पर प्रशासन सख्त : जांजगीर चाम्पा ज़िले में मवेशियों की उचित देखभाल और अवैध परिवहन को लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में भी सख्त रुख अपनाया है। हाल के दिनों में मवेशियों की चोरी, अवैध बिक्री और सड़कों पर खुले में घूमने से दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ने पर प्रशासन हरकत में आया है।

कलेक्टर ने पशु चिकित्सकों को निर्देश दिया है कि वे बीमार व घायल मवेशियों के उपचार में देरी न करें, साथ ही गौशालाओं की स्थिति का नियमित निरीक्षण किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट आदेश दिया है कि जिले में मवेशियों का अवैध परिवहन या कत्लखानों में सप्लाई करने वालों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा, नगरपालिकाओं और ग्राम पंचायतों को भी सड़कों पर घूम रहे बेसहारा मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आदेशों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही होगी।

वही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल ही छत्तीसगढ़ में गौधाम योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है विष्णु देव सरकार की यह योजना न केवल पशुधन की सुरक्षा और नस्ल सुधार को बढ़ावा देगी बल्कि जैविक खेती चारा विकाश और गौ आधारित उद्योगों के माध्यम से गांव गांव में रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!