Advertisment
भारत

एग्जिट पोल अलर्ट: बंगाल में ‘दीदी’ पर दबाव, कई राज्यों में सियासी तस्वीर लगभग साफ

NTN REPORT// नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले एग्जिट पोल ने सियासी माहौल गर्मा दिया है। 4 मई को आने वाले परिणामों से पहले सामने आए “पोल ऑफ पोल्स” के मुताबिक कई राज्यों में मुकाबला दिलचस्प है, जबकि कुछ जगहों पर सत्ता की वापसी तय मानी जा रही है।

फाइल फोटो

बंगाल में कांटे की टक्कर, ममता बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी और बीजेपी के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है।

  • टीएमसी: 147 सीट (अनुमान)
  • बीजेपी: 137 सीट (अनुमान)
  • कांग्रेस/लेफ्ट: 2-2 सीट
  • अन्य: 6 सीट

एग्जिट पोल संकेत दे रहे हैं कि ममता बनर्जी सत्ता के करीब हैं, लेकिन बीजेपी ने भी मजबूत चुनौती पेश की है।


असम में बीजेपी की हैट्रिक तय

असम में बीजेपी गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाता नजर आ रहा है।

  • बीजेपी: 88 सीट
  • कांग्रेस: 27 सीट
  • अन्य: 7 सीट

केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत

केरल में 10 साल बाद बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

  • यूडीएफ (कांग्रेस): 77 सीट
  • एलडीएफ (लेफ्ट): 59 सीट
  • बीजेपी: 2 सीट
  • अन्य: 2 सीट

तमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला

तमिलनाडु में मुकाबला रोचक बना हुआ है।

  • डीएमके गठबंधन: 130 सीट
  • एआईएडीएमके गठबंधन: 65 सीट
  • विजय की पार्टी (टीवीके): 31 सीट
  • अन्य: 8 सीट

पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन आगे

पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन बढ़त बनाए हुए है।

  • बीजेपी गठबंधन: 17 सीट
  • कांग्रेस गठबंधन: 9 सीट
  • अन्य: 3 सीट

रिकॉर्ड वोटिंग से बढ़ी सियासी धड़कन

पश्चिम बंगाल में मतदान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया:

  • दूसरा चरण: 92.66% वोटिंग
  • पहला चरण: 93.19% वोटिंग
  • कुल औसत: 92.47%

इतनी भारी वोटिंग ने मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है।

फाइल फोटो

भवानीपुर बना सियासी रणक्षेत्र

कोलकाता की भवानीपुर सीट इस चुनाव का सबसे बड़ा केंद्र बन गई, जहां ममता बनर्जी का मुकाबला सब सुवेंदु अधिकारी से हुआ।

  • यह मुकाबला 2021 के नंदीग्राम चुनाव का रीमैच माना जा रहा है
  • लगभग 87% मतदान दर्ज हुआ — जो पिछले चुनावों से कहीं ज्यादा है

मतदान के दौरान तनाव और आरोप-प्रत्यारोप

चुनाव के दौरान कई जगहों से तनाव और हिंसा की खबरें सामने आईं—

  • टीएमसी ने केंद्रीय बलों पर दुरुपयोग के आरोप लगाए
  • बीजेपी ने बूथ कैप्चरिंग और ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए
  • कुछ इलाकों में लाठीचार्ज और झड़प की घटनाएं भी सामने आईं

क्या कहते हैं संकेत?

एग्जिट पोल के समग्र आंकड़ों के अनुसार:

  • अधिकांश राज्यों में सत्ता बरकरार रहने की संभावना
  • केरल में बदलाव तय माना जा रहा
  • बंगाल में अंतिम परिणाम बेहद रोमांचक हो सकता है

अब नजर 4 मई पर

सभी एग्जिट पोल के बावजूद असली तस्वीर 4 मई को मतगणना के बाद ही साफ होगी। बंगाल पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं, जहां मुकाबला आखिरी तक टक्कर का बना हुआ है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!