Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपाराजनीतिस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम ग्रामीण भारत की तस्वीर और तकदीर बदलेगा : नवीन मार्कण्डेय

NTN NEWS REPORT// जांजगीर। प्रदेश भाजपा महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 ग्रामीण भारत के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित होगा। यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की केंद्र सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ रोजगार, आय वृद्धि और पलायन रोकने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

मनरेगा से अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी अधिनियम

प्रदेश भाजपा महामंत्री ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम, मनरेगा की तुलना में अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणाम देने वाला है। जहां पहले 100 दिनों के रोजगार का प्रावधान था, वहीं अब 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है। इससे ग्रामीण परिवारों की आय में बढ़ोतरी होगी और रोजगार के लिए होने वाला पलायन रुकेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूरी का भुगतान सात दिनों के भीतर अनिवार्य होगा। भुगतान में देरी होने पर मजदूरों को अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जिससे वर्षों से चली आ रही मजदूरी भुगतान की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

खेती-किसानी को प्राथमिकता, श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित

नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य स्थगन का प्रावधान रखा गया है, ताकि कृषि कार्यों के दौरान किसानों को पर्याप्त श्रमिक मिल सकें। इसके साथ ही फर्जी मास्टर रोल, मशीनों के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार पर सख्त रोक लगाई जाएगी।

चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस

उन्होंने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण विकास के चार अहम क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा —

  • जल सुरक्षा
  • ग्रामीण अधोसंरचना
  • आपदा सुरक्षा
  • आजीविका संवर्धन

साथ ही कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कौशल विकास को मजबूती देकर टिकाऊ ग्रामीण विकास का स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है।

विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम के प्रमुख बिंदु

  • ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी
  • 7 दिनों में मजदूरी भुगतान, विलंब पर अतिरिक्त राशि
  • बुवाई-कटाई काल में 60 दिनों तक कार्य स्थगन
  • धांधली और भ्रष्टाचार पर सख्त रोक
  • जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन पर विशेष ध्यान
  • कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कौशल विकास को बढ़ावा

प्रेस वार्ता में रहे ये प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला पाटले, महामंत्री नंदनी रजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, जिला प्रभारी जशपुर अमर सुल्तानिया, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, अनिल शर्मा, राजू महंत, राकेश रुपवानी, शिशुपाल सिंह, अजित गढ़वाल, विवेक सिंह, रामेश्वर पटेल, अनुराग तिवारी, सोनु यादव, पुष्पेंद्र निर्मलकर, शिव चमन ठाकुर, प्रतिमा डेहरे, गोलु दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!