Advertisment
Advertisment
अपराधछत्तीसगढ़

सीएसपीडीसीएल कार्यालय का बाबू 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

NTN REPORT// बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएसपीडीसीएल कार्यालय मस्तूरी में पदस्थ एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी पर एक किसान से विद्युत पोल लगाने की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी त्रिलोकी साहू, निवासी ग्राम पाराघाट, जिला बिलासपुर ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि ग्राम पाराघाट स्थित उसकी कृषि भूमि में शासन की योजना के तहत निःशुल्क विद्युत पोल लगवाने के लिए सीएसपीडीसीएल कार्यालय मस्तूरी में आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

आवेदन पर कार्रवाई करते हुए विद्युत पोल लगाने की प्रक्रिया के बदले कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा द्वारा प्रार्थी से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत देना नहीं चाहता था, बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता था।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने मामले को सही पाया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। दिनांक 25 जून 2026 को एसीबी की टीम ने प्रार्थी के माध्यम से आरोपी को रिश्वत की राशि देने के लिए बुलाया। जैसे ही आरोपी बाबू सहदेव कुमार चंद्रा ने 10,000 रुपये रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी टीम द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!