Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

मुख्यमंत्री साय से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 20 अगस्त 2025// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सौजन्य भेंट की। देवांगन ने मुख्यमंत्री  साय को उनके प्रस्तावित जापान एवं दक्षिण कोरिया प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीव्र औद्योगिक विकास हो रहा है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और राज्य आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ एक पसंदीदा राज्य के रूप में उभरकर सामने आया है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के साथ-साथ रायपुर में भी इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन किया जा चुका है। इन सम्मेलनों के माध्यम से अब तक राज्य को 6 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जापान एवं दक्षिण कोरिया यात्रा से राज्य में औद्योगिक विकास तथा निवेश को और अधिक गति मिलेगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!