Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

CG Budget 2026 : नारी सशक्तिकरण और सुशासन की दिशा में ऐतिहासिक बजट — सोनू यादव

NTN NEWS REPORT //  छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2026 को राज्य के विकास, सुशासन और नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज बताया जा रहा है। युवा नेता सोनू यादव ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनकल्याणकारी सोच, सुशासन और संकल्प पत्र की प्रतिबद्धताओं को धरातल पर उतारने वाला है।

महिलाओं के लिए 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट : ऐतिहासिक निर्णय

सोनू यादव ने कहा कि महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीकरण पर 50 प्रतिशत रजिस्ट्री शुल्क में छूट देने का निर्णय आधी आबादी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को संपत्ति के अधिकार में बढ़ावा मिलेगा, पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर उनकी भागीदारी मजबूत होगी तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में छत्तीसगढ़ अग्रणी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने इसे न केवल आर्थिक राहत, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बताते हुए कहा कि यह निर्णय महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को नई ऊंचाई देगा।

पंचसूत्र पर आधारित बजट

सोनू यादव ने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि नीति, न्याय, निवेश, निर्माण और नवाचार के पंचसूत्र पर आधारित विकास का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है।

उनके अनुसार, बजट में युवाओं के लिए रोजगार, अधोसंरचना विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

संकल्प पत्र की प्रतिबद्धताओं को मिल रहा आकार

सोनू यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। बजट में संकल्प पत्र में किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ शामिल किया गया है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट आम नागरिकों, महिलाओं और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा और छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!