
NTN NEWS REPORT// सक्ति/दुर्ग। 25 अप्रैल 2026। की सुबह करीब 8:00 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक महिला ने घर में घुसकर तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला और उसके मासूम पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग लड़की गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25 वर्ष), निवासी ग्राम हल्दीडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती, हाल निवासी आशा नगर सिकोला भाठा थाना मोहन नगर, ने एसटीएफ कॉलोनी डी-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर डी-15 में जबरन प्रवेश किया। यह मकान एसटीएफ आरक्षक ललितेश यादव का है।
आरोप है कि सरोजनी भारद्वाज ने घर में मौजूद ललितेश यादव की पत्नी रीना यादव (35 वर्ष), पुत्री नैना यादव (12 वर्ष) और पुत्र आदित्य यादव (8 वर्ष) पर हत्या की नीयत से घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तत्काल स्मृति नगर स्थित हाईटेक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रीना यादव और उनके पुत्र आदित्य यादव की मृत्यु हो गई। वहीं, घायल नैना यादव का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
इस मामले में प्रार्थी एसटीएफ आरक्षक अमीष यादव की रिपोर्ट पर आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 103(1) के तहत हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी सरोजनी भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।