Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी दो बड़ी चोरी व डकैती की वारदातों का खुलासा, 93.33 लाख की संपत्ति जब्त

रिश्तेदारों को ही निशाना बनाता था गिरोह का सरगना, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

NTN NEWS REPORT// महासमुंद,19 जनवरी 2026।
महासमुंद पुलिस को जिले और आसपास के क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी और डकैती की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से की गई इन वारदातों में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 93 लाख 33 हजार 104 रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी, वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

🔹 अपने ही रिश्तेदारों को बनाता था निशाना

जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल अपने ही सगे रिश्तेदारों के घरों की रेकी कर चोरी व डकैती की वारदातों को अंजाम देता था।

  • ग्राम बल्दीडीह, थाना सांकरा में अपने सगे चाचा के घर बड़ी चोरी
  • ग्राम चरौदा, थाना छुरा (जिला गरियाबंद) में अपनी सगी बहन के ससुराल में डकैती

🔹 थाना सांकरा चोरी कांड का पूरा घटनाक्रम

थाना सांकरा के अपराध क्रमांक 186/2025 (धारा 331(4), 305(a) BNS) के तहत प्रार्थी योगेश अग्रवाल, निवासी बल्दीडीह, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी 4 दिसंबर 2025 को शादी कार्यक्रम में रायपुर गया हुआ था। 5 दिसंबर को लौटने पर घर के दोनों बेडरूम की अलमारियां खुली मिलीं। जांच में सोने-चांदी के जेवरात और करीब 4–5 लाख रुपये नगद, कुल मिलाकर लगभग 11 लाख रुपये की चोरी की पुष्टि हुई।

🔹 मुखबिर की सूचना से खुला राज

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सांकरा पुलिस, साइबर सेल और अन्य थानों की संयुक्त टीम गठित की गई।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शुभम साहू के पास चोरी की ज्वेलरी है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद मुख्य आरोपी कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल सहित अन्य आरोपियों की भूमिका उजागर हुई।

🔹 योजनाबद्ध तरीके से दिया गया वारदात को अंजाम

आरोपियों ने पहले घर की रेकी की, फिर अलग-अलग वाहनों से पहुंचकर पीछे के रास्ते से घर में घुसकर चोरी की। घटना के बाद सभी आरोपी सिमगा पहुंचे और चोरी के सामान का आपस में बंटवारा किया।

🔹 गरियाबंद डकैती कांड का भी पर्दाफाश

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मई 2025 में ग्राम चरौदा, थाना छुरा में हुई डकैती की घटना में भी यही गिरोह शामिल था। चोरी की गई ज्वेलरी को पिथौरा में खपाया गया, जिसके एवज में लाखों रुपये प्राप्त किए गए।

🔹 जप्त की गई संपत्तिपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित संपत्ति जब्त की है—

  • 471.24 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत ₹68,81,104)
  • 1 किलो 429.53 ग्राम चांदी के आभूषण (कीमत ₹4,03,000)
  • टाटा Nexon कार (CG22W9997) – ₹12,00,000
  • मारुति Swift कार (CG09JP6505) – ₹6,00,000
  • Yamaha मोटरसाइकिल (CG04MB3957) – ₹1,00,000
  • टच स्क्रीन मोबाइल फोन – ₹1,50,000

कुल जप्त संपत्ति: ₹93,33,104

🔹 गिरफ्तार आरोपी

  1. शुभम साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी झलप, महासमुंद
  2. हेमंत अग्रवाल उर्फ कान्हा अग्रवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी अनसुला, महासमुंद
  3. रौनक उर्फ भूपेन्द्र सिंह सलुजा, उम्र 25 वर्ष, निवासी पिथौरा, महासमुंद
  4. योगेश कुमार साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी सिमगा, बलौदाबाजार
  5. दीपक चंद्रवंशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी कवर्धा, कबीरधाम फरार आरोपी प्रफुल्ल चंद्रवंशी – निवासी कवर्धा , मुकुंद उर्फ टाईगर – निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र

🔹 ज्वेलर्स पर भी कार्रवाई जारी

चोरी के आभूषण खपाने के मामले में पिथौरा के कुछ ज्वेलर्स के विरुद्ध भी विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!