Advertisment
राजनीति

बंगाल को मिला नया मुख्यमंत्री: शुभेंदु अधिकारी संभालेंगे सत्ता की कमान, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान

NTN NEWS REPORT// कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को चुनावी मुकाबले में कड़ी चुनौती देने वाले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में आयोजित भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई।भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के नाम की औपचारिक घोषणा की। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

जानकारी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी शनिवार सुबह 11 बजे रविंद्र जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। समारोह में भाजपा के कई केंद्रीय नेता, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से पश्चिम बंगाल की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं। नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराने के बाद उनकी राजनीतिक पकड़ और मजबूत हुई थी। भाजपा संगठन के भीतर भी उन्हें मजबूत रणनीतिकार और जनाधार वाले नेता के रूप में देखा जाता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा अब बंगाल में संगठन और सरकार दोनों स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी। वहीं राज्य की राजनीति में यह बदलाव आने वाले समय में नए समीकरण भी तय कर सकता है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!