
जांजगीर-चांपा बीजेपी में नई टीम की घोषणा: जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जारी की कार्यसमिति, कई नए चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा, 9 दिसम्बर 2025। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जिला कार्यसमिति सदस्यों व स्थाई आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी कर दी है। नई टीम में युवाओं, अनुभवी कार्यकर्ताओं और संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है।
जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ
जारी सूची के अनुसार जिला संगठन में कई प्रमुख पदों पर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं— जिला प्रवक्ता: विकास शर्मा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया संयोजक: गौरव तिवारी को सोशल मीडिया संचालन की अहम भूमिका सौंपी गई है।
आईटी सेल जिला प्रमुख: अनिल शर्मा को आईटी सेल की पूरी जिम्मेदारी दी गई है, जो आने वाले समय में संगठन की डिजिटल रणनीति को मजबूत करेंगे।
कार्यसमिति व आमंत्रित सदस्यों में उत्साह
जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े द्वारा जारी इस नई टीम में कार्यसमिति सदस्य एवं स्थाई आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। संगठन के अंदर इसे आगामी चुनावी तैयारियों और जिला स्तर पर पार्टी की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। नई सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
संगठन विस्तार को मिलेगी गति
बीजेपी जिला संगठन का मानना है कि नई टीम के गठन से जांजगीर-चांपा जिले में पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी। सोशल मीडिया से लेकर आईटी सेल तक समन्वय को और मजबूत बनाए जाने पर जोर दिया जाएगा।
देखिए सूची…
