
भाजपा के जुझारू कर्मठ कार्यकर्ता विकास शर्मा को मिली जिला प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा — भारतीय जनता पार्टी ने अपने ऊर्जावान, कर्मठ और भरोसेमंद कार्यकर्ता विकास शर्मा को जिला प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह दायित्व उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री(संगठन ) पवन साय मार्गदर्शन तथा जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े की अनुशंसा पर प्रदान किया गया है। वर्षों से संगठन में निष्ठा, मेहनत और बेहतरीन प्रबंधन क्षमता रखने वाले विकास शर्मा की यह नियुक्ति भाजपा के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जा रही है।
🔶 2003 से शुरू हुई सेवा यात्रा, वरिष्ठ नेतृत्व से मिली सीख : विकास शर्मा ने राजनीतिक सफर की शुरुआत 2003 में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के सानिध्य में की। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,गृह मंत्री विजय शर्मा,वित्त मंत्री ओपी चौधरी,महेश गागड़ा,विधायक सुशांत शुक्ला,अनुराग सिंहदेव के मार्गदर्शन में उन्होंने संगठन की विचारधारा, अनुशासन और जनसेवा की परंपरा को गहराई से सीखा।
🔶 शुरुआती दौर में कई जिम्मेदारियाँ संभालीं : राजनीति में प्रवेश से पहले ही विकास शर्मा सामाजिक संगठनों में सक्रिय रहे— 2002 में रिक्शा चालक संघ के जिला अध्यक्ष , नैला रैक प्वाइंट हमाल संघ अध्यक्ष , डीज़ल ऑटो संघ के अध्यक्ष का दायित्व निभाया
🔶 2008 विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट भूमिका : संगठन ने शुरुआती वर्षों में ही उनकी क्षमता को पहचानते हुए बड़े दायित्व सौंपे— विधानसभा चुनाव में साज सज्जा प्रभारी , विधानसभा स्तर की विशाल मोटरसाइकिल रैली के प्रभारी रहे चुनावी मैदान में सक्रियता के कारण भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया।
🔶 2009 लोकसभा चुनाव—रणनीतिक जिम्मेदारी : नैला जोन के सह प्रभारी रहे, युवा मोर्चा नगर मंडल के उपाध्यक्ष रहे नगरीय निकाय चुनाव में सक्रिय भूमिका रही इसके साथ ही युवा मोर्चा आईटी सेल के जिला प्रभारी एवं युवा मोर्चा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी का दायित्व निभाया।
🔶 2014–2018 तक धर्म सेना संयोजन—समर्पण की मिसाल : इस अवधि में उन्होंने धर्म सेना के जिला संयोजक का पद संभालते हुए सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में शानदार समन्वय स्थापित किया। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों में इनके द्वारा लावारिश लाशों के कफन दफन का कार्य एक बेहतरीन कार्य रहा खासकर दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को त्वरित रूप से हॉस्पिटल पहुंचाने जैसे नेक कार्य में भी ये जुड़े रहे।
🔶 बड़े आयोजनों के कुशल प्रबंधक : कोरबा में हुए योगी आदित्यनाथ के विशाल जनसभा में मोटरसाइकिल और डीजे मैनेजमेंट की कमान संभालते हुए जांजगीर से एक बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कोरबा रैली में सहभागिता निभाई जो इनके कुशल प्रबन्धन को दर्शाता है वही कॉलेज की राजनीति में लगातार सक्रिय रहते हुए कई बार पार्टी समर्थित को जीत दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
🔶 2014 लोकसभा चुनाव—कर्मठ युवा कार्यकर्ता की छाप : पूरे लोकसभा क्षेत्र में घूम-घूमकर भाजपा का प्रचार किया। पूर्व संसद कमला पाटले के विजय में कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में मेहनत की और इस चुनाव में सक्रिय योगदान रहा। इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में वे कॉल सेंटर प्रभारी भी रहे।
🔶 2018 विधानसभा चुनाव—महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : वर्तमान वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका रही वह चपले व सरिया प्रभारी के रूप में सफल दायित्व का निर्वहन किया। साथ ही सरगुजा संभाग और रायगढ़ जिले के युवा मोर्चा के सहप्रभारी भी रहे।
🔶 नगरी निकाय चुनाव—प्रबंधन में शानदार प्रदर्शन : नगरी निकाय चुनाव में— नगर पालिका चुनाव प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट प्रबंधन रहा भाजपा के बड़े दल के रूप में जीत सुनिश्चित की और अध्यक्ष पद पर भाजपा की विजय हुई वही शिवरीनारायण नगर पंचायत में उपाध्यक्ष चयन पर्यवेक्षक के रूप में — बिना क्रॉस वोटिंग के चुनाव सम्पन्न करवाया और परचम लहराया।
🔶 वर्तमान में महत्वपूर्ण दायित्व : जांजगीर-चांपा विधानसभा के बी.एल.ए.-1 प्रभारी का दायित्व मिला हुआ है।
राजनीतिक निष्ठा और निरंतर सक्रियता का मिला सम्मान : विकास शर्मा की संगठन के प्रति अटूट निष्ठा, चुनावी सक्रियता, जमीनी जुड़ाव और वर्षों की कठिन परिश्रम का परिणाम है कि उन्हें जिला प्रवक्ता जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा को विश्वास है कि उनका अनुभव, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता पार्टी की मजबूती में निर्णायक भूमिका निभाएगी।