
रायपुर, 25 सितम्बर 2025 // छत्तीसगढ़ शासन में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन आगामी 30 सितम्बर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के पश्चात राज्य शासन ने 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील को नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
अमिताभ जैन अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों में अग्रणी रहे। वे कई अहम विभागों का सफल नेतृत्व कर चुके हैं।
वहीं, नवनियुक्त मुख्य सचिव विकासशील कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी निभा चुके है उन्हें एक कुशल व परिणामकारी प्रशासक के रूप में जाना जाता है। उनके कार्यकाल से शासन-प्रशासन में नई गति और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।
आदेश आज जारी होते ही मंत्रालय और प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विकासशील अपनी नई जिम्मेदारी संभालते ही किन प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ते हैं।
इस बदलाव को छत्तीसगढ़ की नौकरशाही में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है, क्योंकि अमिताभ जैन का कार्यकाल अपने शांत, संतुलित और निर्णायक नेतृत्व के लिए याद किया जाएगा, वहीं विकासशील से प्रशासनिक तंत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।