Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो वाहन से 55 किलो 320 ग्राम गांजा जब्त

NTN NEWS REPORT// शिवरीनारायण थाना पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर करारा वार करते हुए अंतरजिला गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा, बोलेरो वाहन, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जब्ती का विवरण : गांजा : 55.320 किलोग्राम (कीमत लगभग ₹6,40,000/-) बोलेरो वाहन क्रमांक CG-06 GS 0190 (कीमत लगभग ₹8,00,000/-) बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-06 GY 8441 (कीमत लगभग ₹1,00,000/-) दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹31,000/-) कुल जप्त संपत्ति का मूल्य लगभग ₹15,71,000/- आंका गया है।

घटना का विवरण : दिनांक 24 सितम्बर 2025 को थाना शिवरीनारायण पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि महासमुंद जिले से बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में गांजा बिलासपुर की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवरीनारायण ने विशेष टीम गठित कर नेहरू बालोद्यान, शिवरीनारायण के पास घेराबंदी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सबसे पहले बोलेरो वाहन को पायलट कर रही काले-नीले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को रोका। तत्पश्चात बोलेरो वाहन को रोककर दोनों वाहनों में सवार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी : 1. कमल कुमार भोई, पिता नेत्रमणि भोई, उम्र 25 वर्ष, निवासी बामराडीह, थाना बसना, जिला महासमुंद।2. आशीष नंद, पिता सुकदेव नंद, उम्र 38 वर्ष, निवासी गेर्राभाठा, थाना बसना, जिला महासमुंद। (अन्य दो अज्ञात आरोपी एवं एक महिला आरोपी की तलाश जारी है।)

कानूनी कार्रवाई : आरोपियों का कृत्य धारा 20 (बी), 29 स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत दंडनीय पाया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!