Advertisment
छत्तीसगढ़अपराध

बलात्कार के आरोपी द्वारा जमानत मिलने बाद पीड़िता के घर में घुसकर केस वापस लेने की धमकी देकर की गई मारपीट

सिविल लाईन पुलिस द्वारा आरोपी को तत्काल किया गया गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़/बिलासपुर:- बलात्कार के आरोपी द्वारा जमानत मिलने बाद पीड़िता के घर में घुसकर केस वापस लेने की धमकी देकर , मारपीट कर रहा था
प्रार्थिया के रिपोर्ट बाद सिविल लाईन पुलिस द्वारा आरोपी को तत्काल किया गया गिरफ्तार किया गया है।

मामले का विवरण  इस प्रकार है कि प्रार्थीया रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी किशन पटेल पिता स्व. रामनारायण पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम मंगला नवीन चौक थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) को बलात्कार के प्रकरण में जमानत मिलने के पश्चात् दिनांक 07.09.2024 को रात्रि 08.00 बजे अचानक प्रार्थीया के घर मे घुसकर प्रार्थीया को धमकी देने लगा और कहने लगा कि तू अपना केश वापस ले वरना तुझे एवं तेरे बच्चे को जान से मार डालूंगा कहते हुए मारपीट करने लगा। उसी दौरान प्रार्थीया के ढाई वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट किया जिससे बच्चे के गुप्तांग मे चोट लगी और प्रार्थीया को धमकी देते हुए कहने लगा है तू हल्ला करेगी तो तेरे को अभी जान से मार दूंगा। घटना के पश्चात् प्रार्थीया डर गयी और अपने घर से बाहर अपने सहेली के घर बच्चे को लेकर चली गयी।

आरोपी पुनः आकर प्रार्थीया व उसके बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न करे इसके पश्चात् प्रार्थीया बच्चे को लेकर ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल गयी जहां डॉक्टर द्वारा जांच के उपरान्त बच्चे को वापस घर भेज दिया गया आरोपी के द्वारा दिए गए धमकी के अनुरूप पुनः घटना घटित कर सकता है।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर  राजनेश सिंह को अवगत कराया जाकर उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर  उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन  उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के द्वारा तत्काल आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी प्रार्थिया के साथ उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी किशन पटेल को अपराध क्रमांक-871/2024 धारा- 296, 351(2), 115(5), 333 बीएनएस के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!