
महिला से अनाचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार, थाना अजाक पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
NTN NEWS REPORT जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में महिला से अनाचार के गंभीर मामले में थाना अजाक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता से विवेचना कर आरोपी को कानून के शिकंजे में लिया।
पीड़िता को सहयोग का झांसा देकर करता था प्रताड़ित
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी प्रवीण चतुर्वेदी (35 वर्ष), निवासी पुराना चंदनिया पारा, जांजगीर द्वारा पीड़िता महिला को पूर्व में सहयोग करने का हवाला देकर लगातार परेशान किया जा रहा था। दिनांक 09 जनवरी 2026 को आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौच, मारपीट करते हुए जबरन अनाचार की घटना को अंजाम दिया।
रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने की कार्रवाई
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर थाना अजाक जांजगीर में अपराध क्रमांक 04/2026 पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 69, 296, 115(2), 351(2) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई गिरफ्तारी
महिला के साथ घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना अजाक पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
DSP अजाक सतरूपा तरम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में DSP सतरूपा तरम के नेतृत्व में ASI रामेश्वर यादव,प्रधान आरक्षक गणेश कौशिक,रामकृष्ण खैरवार,महिला आरक्षक पूनमलता,आरक्षक अंचल काटकवार,मंगल नेताम,महिला आरक्षक सीमा साहू,नीलिमा सिंह का सराहनीय योगदान रहा।