Advertisment
छत्तीसगढ़अपराध

बिजली विभाग का सहायक अभियंता रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, विद्युत कनेक्शन / ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

NTN REPORT //  जिला सरगुजा में सी.एस.पी.डी.सी.एल. लखनपुर का सहायक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एसीबी ने आज दो अलग अलग जगहों में रिश्वतखोरों के विरुद्ध कार्यवाही की और रिश्वतखोरों को रंगे हाथों पकड़ा।

प्राप्त जानकारी अनुसार  चंदन सिंह, निवासी ग्राम केंवरी, जिला-सरगुजा द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अम्बिकापुर में शिकायत की गई थी कि उसकी निजी भूमि में ब्रीक्स फ्लाई एश का व्यवसाय संचालन करने हेतु विद्युत कनेक्शन / ट्रांसफार्मर लगवाने के लिये कार्यालय सी.एस.पी.डी.सी. एल. लखनपुर में आवेदन प्रस्तुत करने पश्चात् आरोपी सचिन भगत, सहायक अभियंता, सी.एस.पी.डी.सी.एल. कार्यालय, लखनपुर, जिला-सरगुजा से मुलाकात करने पर उसके द्वारा विद्युत कनेक्शन / ट्रांसफार्मर लगवाने के एवज में 40,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान मोलभाव कर 27,000 रु० लेने आरोपी सहमत हुआ। आज दिनांक 29.01.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से सचिन भगत, सहायक अभियंता को 27,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया है।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!